यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 5 मार्च 2025

राजस्थान के प्रमुख बांध

 राजस्थान के प्रमुख बांध

🔷 जंवाई बांध: ▪️मारवाड़ का अमृत सरोवर कहलाता हैं।इसकी नींव 13 मई 1946 को जोधपुर महाराजा उम्मेद सिंह ने रखी। ▪️यह लूनी की सहायक नदी जवाई पर पाली में स्थित हैं। ▪️सका निर्माण इंजिनियर एडगर व फर्गुसन की देखरेख में हुआ। ▪️यह पाली व जोधपुर में जलापूर्ति का मुख्य स्त्रोत हैं। ▪️राजस्थाान के गठन के पश्चात् 1956 में यह बांध मुख्य अभियंता मोती सिंह की देखरेख में पूर्ण हुआ। ▪️सेई बांध, उदयपुर का प्रथम बार जल 9 अगस्त 1977 को जवाई बांध में डाला गया। ▪️जवाई बांध की जल क्षमता बढ़ाने के लिए 1971 में सेई बांध परियोजना बनाई गई। ▪️उदयपुर की कोटड़ा तहसील में बने सेई बांध से पानी जवाई बांध में लाने के लिए पहाड़ से 7 की.मी. लम्बी सुंरग बनाई गई। ▪️जवाई बांध जल अभयारण्य की दृष्टि से पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा बांध हैं। 🔷 बारेठा बांध: ▪️भरतपुर की बयाना तहसील के बारेठा गांव में स्थित।कुकुन्द नदी पर 1897 में महाराजा रामसिंह के समय निर्माण। ▪️निर्माण कार्य 1866 में जसवंत सिंह के शासनकाल में पूर्ण। ▪️कमाण्डर इंजिनियर बहादुर राॅयल द्वारा प्रारंभ किया गया। ▪️इस बांध को वन्यजीव अभ्यारण्य के रूप में घोषित किया गया हैं। ▪️इस बांध की बनावट एक जहाज के जैसी है अतः यह दूर से जहाज के समान दिखाई देता हैं। 🔷 गांधी सागर बांध: ▪️1960 में चम्बल नदी पर एम.पी. के मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील में निर्माण। ▪️यह 510 मीटर लम्बा व 62 मीटर चौड़ा हैं। ▪️इस बांध पर विधुत ग्रह का निर्माण किया गया हैं। 🔷 राणा प्रताप सागर बांध ▪️इसका निर्माण द्वितीय चरण में चितौड़गढ़ जिले के रावतभाटा नामक स्थान पर किया गया हैं। ▪️इसका निर्माण कार्य 1970 में पूर्ण हुआ। ▪️इसकी लम्बाई 1170 मीटर व चैड़ाई 36 मीटर हैं। ▪️इस बांध पर कनाड़ा की सहायता से परमाणु बिजली घर की स्थापना की गई। ▪️विश्व का सबसे सस्ता बांध जिसका निर्माण 31 करोड़ में किया गया। ▪️इसकी जल भण्डारण क्षमता सर्वाधिक हैं। 🔷 जवाहर सागर बांध: ▪️1962 से 1973 के मध्य कोटा के बोरावास नामक स्थान पर निर्माण किया गया। ▪️कोटा व बूंदी को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होती हैं। ▪️इसका निर्माण विधुत उत्पादन के लिए किया गया हैं। ▪️ यह एक पिकअप बांध हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  अध्याय 2 : मेंडेलियन आनुवंशिकी (Mendelian Genetics) 2.1 परिचय (Introduction) आनुवंशिकी के क्षेत्र में प्रथम सफल प्रयोग तथा वंशागति के नियम...