Eo-Ro में आए प्रश्नों का विस्तृत विश्लेषण
1. जगत शिरोमणि मंदिर, अंबिकेश्वर महादेव मंदिर आमेर में स्थित है। 2. ‘कांगड़ा कांड’ का संबंध बीकानेर किसान (अक्टूबर 1946) आंदोलन से है। 3. बाउक - प्रतिहार, रावसिंहा- राठौड़, बप्पा रावल - गुहिल, वासुदेव - चौहान 4. जेम्स टॉड ने बूंदी के शासक राव राजा बिशन सिंह पर दवाब डालकर सती प्रथा के विरुद्ध वातावरण तैयार करने में सफलता प्राप्त की। (सती प्रथा पर सर्वप्रथम रोक 1822 ई. बूंदी रियासत द्वारा) 5. रानी रंग देवी का ऐतिहासिक जोहर रणथंबोर दुर्ग से संबंधित है जो 1301 ई. में अलाउद्दीन खिलजी के समय हुआ था। 6. भूपेंद्र नाथ त्रिवेदी के अथक प्रयासों से बांसवाड़ा प्रजामंडल की स्थापना की गई थी। कृष्ण दत्त पालीवाल की अध्यक्षता में धौलपुर प्रजामंडल की स्थापना हुई। 7. अलगोजा, सतारा, नड राजस्थान के लोक संगीत के सुषिर वाद्ययंत्र हैं। 8. लोक देवता कल्लाजी राठौड़ की समाधि चित्तौड़गढ़ दुर्ग में भैरव पोल के पास स्थित है। शेषनाग का अवतार/चार हाथों वाले लोकदेवता भी कहा जाता हैं। 9. नाना साहब का झालरा एवं इब्राहिम का झालरा नामक जलाशय से तारागढ़, अजमेर में स्थित है। 10. राम मनोहर लोहिया वृहद राजस्थान के एकीकरण के लिए गठित ‘राजस्थान आंदोलन समिति' के अध्यक्ष थे। वृहद राजस्थान के मुख्यमंत्री - हीरालाल शास्त्री 11. लाडली दास, सूरदास, मोरध्वज निहालचंद किशनगढ़ चित्र शैली के चित्रकार थे। 12. 'अभेड़ा महल - कोटा 13. जामा, चौगा, अंगरखी पुरुषों के वस्त्र हैं, जबकि लप्पा, लप्पी, किरण, बाकड़ी गोखरू गोटा के प्रकार हैं। 14. सुल्तान खा नामक मुगल सेनापति को दिवेर के युद्ध (1582 ई .)में महाराणा प्रताप ने परास्त किया था। 15. त्याग भूमि - हरिभाऊ उपाध्याय अखंड भारत - जय नारायण व्यास आर्य मार्तण्ड - रामसहाय शर्मा 16. मध्यकालीन राजस्थान के भूमि एवं राजस्व व्यवस्था में उपजाऊ भूमि ‘माल’ व पहाड़ी भूमि ‘मगरा’ कहलाती थी। सर्दी में पैदा फसल ‘सियालू’ एवं गर्मियों में पैदा होने वाली फसल ‘उनालू’ कहलाती थी। उपज पर कर का निर्धारण ‘लाटा’ एवं ‘कुंता’ प्रणाली से होता था। 17. राजरूपक - कवि वीरभाण सूरज प्रकाश - करनीदान रामरजाट - सूर्यमल मिश्रण 18. राजस्थान के आहड़ पुरातात्विक स्थलों में चावल, गेंहू , बाजरा और जंगली जानवरों एवं मवेशीयो के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। ताम्र उपकरण कुल्हाड़ी, अंगूठी, चूड़ियां इत्यादि यहां पर पाए गए हैं। आहड़ को ताम्रवती नगरी कहा जाता है। आहड सभ्यता बनास एवं उसकी सहायक नदियों पर स्थित थी। 19. जहूर का मेवाती भपग लोक वाद्य के पारंगत कलाकार हैं। 20. राजस्थान में नॉन कैल्साइट ब्राउन भूरी मृदा जयपुर, सीकर, झुंझुनू, अलवर, अजमेर, नागौर जिलो में पाई जाती है।21. जयपुर, दौसा तथा टोंक ढूंढार पर्यटक परिपथ में सम्मिलित है।
वागड़ - डूंगरपुर, बांसवाड़ा
मेरवाड़ा - अजमेर, पुष्कर
गोड़वाड़ - रणकपुर, माउंट आबू
22. कालीसोत झील - बारां
भीमताल झील -बूंदी
आनंद सागर झील- बांसवाड़ा
छापर वाडा झील - जयपुर
23. वीरनार तथा वरलक्ष्मी/वराह लक्ष्मी, नरमा कपास की उन्नत किस्में है।
24. देवपुरा, दागोटा-झरना, घेवरिया- चांदपुर राजस्थान में घीया पत्थर खनन क्षेत्र है, जबकि बालूपुरा कैल्साइट उत्पादक क्षेत्र है।
25. बंध बारेठा - भरतपुर
रामसागर वन विहार - धौलपुर
शेरगढ़ - बारां
रामगढ़ विषधारी - बूंदी
26. राजस्थान में RRECL (राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी कार्पेशन) द्वारा प्रथम एवं द्वितीय व्यावसायिक पवन फार्म जैसलमेर तथा आकल स्थापित किए गए थे।
27. घोटारू,चिन्नेवाला, मनिहारी टिब्बा, बागेवाला जैसलमेर में प्राकृतिक गैस भंडार क्षेत्र है।
28. बाला किला - अलवर
दिलवाड़ा मंदिर - माउंट आबू
स्वर्ण कोठी - टोंक
84 खभों की छतरी - बूंदी
29. राजगढ़ एवं तारानगर (चुरू)सिद्धमुख परियोजना से सिंचित है।
30. रघुनाथगढ़ अरावली की वह चोटी है जो कमलनाथ से ऊंची है व अचलगढ़ से नीची है। रघुनाथगढ़ उत्तरी अरावली की सबसे ऊंची (1055 मी.) चोटी है।
31. करौली तथा जालौर में भारत वन रिपोर्ट 2021 के अनुसार वर्ष 2019-21 के आकलन में वनावरण में ऋणात्मक परिवर्तन हुआ।
32. 2011 की जनगणना में राजस्थान में ग्रामीण एवं नगरीय पुरुष साक्षरता की दर क्रमशः 76.2% और 87.9% थी।
33. ‘डामोर’ जनजाति मुख्यतः सीमलवाडा पंचायत समिति में निवास करती है जबकि सहरिया किशनगंज व शाहबाद पंचायत समिति में निवास करती है।
34. उद्योग - स्थान
स्टेट' वूलन मिल्स – बीकानेर
सल्फ्यूरिक एसिड प्लान्ट - अलवर
सीमेन्ट - लाखेरी
काँच - धौलपुर
वस्त्र - भीलवाड़ा
35. झालरा, टोबा, नाड़ी राजस्थान में परंपरागत जल संरक्षण की तकनीक है।
36. खनिज - खनन क्षेत्र
लौह अयस्क - काली पहाड़ी
मैंगनीज - काला खूंटा
टंगस्टन - रेवत पहाड़ियाँ
बेरिलियम - सागवाड़ा
37. सोम नदी ऋषभदेव के निकट बीछामेंड़ा से उद्गमित होती है, गोमती तथा सारनी इसकी सहायक नदियाँ हैं।
38. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'विकसित भारत-विकसित राजस्थान' दृष्टि के अंतर्गत अगले 5 वर्षों में राजस्थान की अर्थव्यवस्था 350 अरब डॉलर अर्थव्यवस्था हो जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें