यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 28 अप्रैल 2025

भारतीय संविधान// Important articles/ polity/ VDO/ PATWARI/ REET/ RAS/ IV GRADE/ RSMSSBOLD PAPERS/ RPSC OLD PAPERS

भारतीय संविधान के भाग ✍ ♦️भारतीय संविधान के 22 भाग है ◾️भाग 1 - संघ और उनका राज्यक्षेत्र ◾️भाग 2 - नागरिकता ◾️भाग 3 -  मूल अधिकार ◾️भाग 4 - राज्य की नीति के निर्देशक तत्व 🔺4 (क) मूल कर्तव्य ◾️भाग 5 - संघ ◾️भाग 6 - राज्य ◾️भाग 7 - निकाल दिया गया निरस्त कर दिया गया ◾️भाग 8 - संघ राज्य क्षेत्र ◾️भाग 9 - पंचायत 🔺9 (क) नगर पालिकाए 🔺9 (ख) सहकारी समितियां ◾️भाग - 10 - अनुसूचित जाति, जनजातीय क्षेत्र ◾️भाग 11 - संघ और राज्यों के बीच संबंध ◾️भाग - 12 - वित्त, संपत्ती, संविदाए और वाद ◾️भाग - 13 - भारत के राज्य क्षेत्र के भीतर व्यापार, वाणिज्य और समागम ◾️भाग - 14 - संघ और राज्यों के अधीन सेवाएं 🔺14 (क) अधिकरण ◾️भाग 15 - निर्वाचन ◾️भाग 16 - कुछ वर्गों के संबंध में विशेष उपबंध ◾️भाग 17 - राज्य भाषा ◾️भाग 18 - आपात उपबंध ◾️भाग 19 - प्रकीर्ण ◾️भाग 20 - संविधान का संशोधन ◾️भाग 21 - अस्थाई, संक्रमणकालीन और विशेष उपबंध ◾️भाग 22 - संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, हिंदी में प्राधिकृत पाठ और निरसन

 महत्वपूर्ण अनुच्छेद 💠

❇️ अनुच्छेद 1 :- भारत अर्थात India राज्यों का संघ होगा। ❇️ अनुच्छेद 2 :- नए राज्यों का प्रवेश या स्थापना ❇️ अनुच्छेद 3 :- राज्य का निर्माण तथा सीमाओं या नामों मे परिवर्तन ❇️ अनुच्छेद 4 :- पहली अनुसूची व चौथी अनुसूची के संशोधन तथा दो और तीन के अधीन बनाई गई विधियां ❇️ अनुच्छेद 5 :- संविधान के प्रारंभ पर नागरिकता ❇️ अनुच्छेद 6 :- भारत आने वाले व्यक्तियों को नागरिकता ❇️ अनुच्छेद 7 :-पाकिस्तान जाने वालों को नागरिकता ❇️ अनुच्छेद 8 :- भारत के बाहर रहने वाले व्यक्तियों का नागरिकता ❇️ अनुच्छेद 9 :- विदेशी राज्य की नागरिकता लेने पर नागरिकता का ना होना ❇️ अनुच्छेद 10 :- नागरिकता के अधिकारों का बना रहना ❇️ अनुच्छेद 11 :- संसद द्वारा नागरिकता के लिए कानून का विनियमन ❇️ अनुच्छेद 12 :- राज्य की परिभाषा ❇️ अनुच्छेद 13 :- मूल अधिकारों को असंगत या अल्पीकरण करने वाली विधियां ❇️ अनुच्छेद 14 :- विधि के समक्ष समानता ❇️ अनुच्छेद 15 :- धर्म, मूल वंश, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक। ❇️ अनुच्छेद 16 :- लोक नियोजन में अवसर की समानता ❇️ अनुच्छेद 17 :- अस्पृश्यता का अंत ❇️ अनुच्छेद 18 :- उपाधियों का अंत ❇️ अनुच्छेद 19 :- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ❇️ अनुच्छेद 19 A :- सूचना का अधिकार ❇️ अनुच्छेद 20 :- अपराधों के दोष सिद्धि के संबंध में संरक्षण ❇️ अनुच्छेद 21 :-प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण ❇️ अनुच्छेद 21 A :- 6 से 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा का अधिकार NOTE - निजता का अधिकार भी अनुच्छेद 21 के अंतर्गत ही आता है। ❇️ अनुच्छेद 22 :– कुछ दशाओं में गिरफ्तारी से सरंक्षण ❇️ अनुच्छेद 23 :- मानव के दुर्व्यापार, बेगारी एवं बलात श्रम पर प्रतिबंध ❇️ अनुच्छेद 24 :- 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कारखानों, खान या किसी खतरनाक उद्योग में कार्य नही कराया जा सकता है। ❇️ अनुच्छेद 25 :- धर्म का आचरण और प्रचार की स्वतंत्रता ❇️ अनुच्छेद 26 :-धार्मिक कार्यों के प्रबंध की स्वतंत्रता ❇️ अनुच्छेद 29 :- अल्पसंख्यक वर्गों के हितों का संरक्षण ❇️ अनुच्छेद 30 :- शिक्षा संस्थाओं की स्थापना और प्रशासन करने का अल्पसंख्यक वर्गों का अधिकार ❇️ अनुच्छेद 32 :-संवैधानिक उपचारों का अधिकार (संविधान की आत्मा) ❇️ अनुच्छेद 39 A :- सभी के लिए समान न्याय एवं निःशुल्क कानूनी सहायता की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। ❇️ अनुच्छेद 40 :- ग्राम पंचायतों का संगठन ❇️ अनुच्छेद 44 :- समान नागरिक संहिता ❇️ अनुच्छेद 48 :- कृषि और पशुपालन संगठन ❇️ अनुच्छेद 48 A :- पर्यावरण वन तथा वन्य जीवों की रक्षा ❇️ अनुच्छेद 49 :- राष्ट्रीय स्मारक स्थानों और वस्तुओं का संरक्षण ❇️ अनुच्छेद 50 :- कार्यपालिका से न्यायपालिका का पृथक्करण ❇️ अनुच्छेद 51 :- अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा ❇️ अनुच्छेद 51 A :- मूल कर्तव्य ❇️ अनुच्छेद 52 :- भारत का राष्ट्रपति ❇️ अनुच्छेद 53 :- संघ की कार्यपालिका शक्ति ❇️ अनुच्छेद 54 :- राष्ट्रपति का निर्वाचन ❇️ अनुच्छेद 55 :- राष्ट्रपति के निर्वाचन प्रणाली ❇️ अनुच्छेद 56 :- राष्ट्रपति की पदावधि ❇️ अनुच्छेद 57 :- पुनर्निर्वाचन के लिए पात्रता ❇️ अनुच्छेद 58 :- राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए आहर्ताए ❇️ अनुच्छेद 60 :- राष्ट्रपति की शपथ ❇️ अनुच्छेद 61 :- राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की प्रक्रिया ❇️ अनुच्छेद 63 :- भारत का उपराष्ट्रपति ❇️ अनुच्छेद 64 :- उपराष्ट्रपति का राज्यसभा का पदेन सभापति होना ❇️ अनुच्छेद 65 :- राष्ट्रपति के पद की रिक्त पर उप राष्ट्रपति के कार्य ❇️ अनुच्छेद 66 :- उप-राष्ट्रपति का निर्वाचन ❇️ अनुच्छेद 67 :- उपराष्ट्रपति की पदावधि ❇️ अनुच्छेद 68 :- उप राष्ट्रपति के पद की रिक्त पद भरने के लिए निर्वाचन ❇️ अनुच्छेद 69 :- उप राष्ट्रपति द्वारा शपथ ❇️ अनुच्छेद 70 :- अन्य आकस्मिकता में राष्ट्रपति के कर्तव्यों का निर्वहन ❇️ अनुच्छेद 71. :- राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन संबंधित विषय ❇️ अनुच्छेद 72 :-क्षमादान की शक्ति ❇️ अनुच्छेद 73 :- संघ की कार्यपालिका शक्ति का विस्तार ❇️ अनुच्छेद 74 :- राष्ट्रपति को सलाह देने के लिए मंत्रिपरिषद ❇️ अनुच्छेद 75 :- मंत्रियों के बारे में उपबंध ❇️ अनुच्छेद 76 :- भारत का महान्यायवादी ❇️ अनुच्छेद 77 :- भारत सरकार के कार्य का संचालन ❇️अनुच्छेद 78 :- राष्ट्रपति को जानकारी देने के प्रधानमंत्री के कर्तव्य ❇️ अनुच्छेद 79 :- संसद का गठन ❇️अनुच्छेद 80 :- राज्य सभा की सरंचना ❇️ अनुच्छेद 81 :- लोकसभा की संरचना ❇️ अनुच्छेद 83 :- संसद के सदनो की अवधि
अनुच्छेद 84 :-संसद के सदस्यों के लिए अहर्ता ❇️ अनुच्छेद 85 :- संसद का सत्र सत्रावसान और विघटन ❇️ अनुच्छेद 87 :- राष्ट्रपति का विशेष अभी भाषण ✅अनुच्छेद 93: लोकसभा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ✅अनुच्छेद 98: संसद का सचिवालय अनुच्छेद 100 (3): संसद के किसी भी सदन की बैठक का गठन करने के लिए आवश्यक गणपूर्ति सदन के सदस्यों की कुल संख्या बटे दसवाँ भाग है। ✅अनुच्छेद 106: संसद सदस्यों के वेतन और भत्ते ✅अनुच्छेद 108: कुछ दशाओं में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक ✅अनुच्छेद 110: धन विधेयक की परिभाषा ✅अनुच्छेद 112 : वार्षिक वित्तीय विवरण (बजट) ✅अनुच्छेद 117: वित्त विधेयकों के बारे में विशेष उपबंध ✅अनुच्छेद 124: उच्चतम न्यायालय की स्थापना और गठन ✅अनुच्छेद 129: उच्चतम न्यायालय का अभिलेख न्यायालय होना ✅अनुच्छेद 137: निर्णयों या आदेशों का उच्चतम न्यायालय द्वारा पुनर्विलोकन ✅अनुच्छेद 143: उच्चतम न्यायालय से परामर्श करने की राष्ट्रपति की शक्ति ✅अनुच्छेद 148: भारत का नियंत्रक महालेखापरीक्षक ✅अनुच्छेद 149 : भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक के कर्त्तव्यों और शक्तियों से संबंधित ✅अनुच्छेद 153 से 167 राज्य कार्यकारिणी से संबंधित ✅अनुच्छेद 153: राज्यों के राज्यपाल ✅अनुच्छेद 155: राज्यपाल की नियुक्ति ✅अनुच्छेद 156: राज्यपाल की पदावधि ✅अनुच्छेद 157: राज्यपाल नियुक्त होने के लिए अर्हताएं ✅अनुच्छेद 159: राज्यपाल द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान ✅अनुच्छेद 161: राज्यपाल की क्षमादान की शक्ति से संबंधित। ✅अनुच्छेद 163: राज्यपाल को सहायता और सलाह देने के लिए मंत्रिपरिषद् ✅अनुच्छेद 166 : राज्य की सरकार के कार्य के संचालन से संबंधित। ✅अनुच्छेद 168: राज्यों के विधानमंडलों का गठन ✅अनुच्छेद 169 राज्यों में विधान परिषदोउपाध्यक्ष ✅अनुच्छेद 178: विधान सभा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ✅अनुच्छेद 182: विधान परिषद् का सभापति और उपसभापति ✅ अनुच्छेद 214: राज्यों के लिए उच्च न्यायालय ✅ अनुच्छेद 217: उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति और उसके पद की शर्ते ✅ अनुच्छेद 233: जिला न्यायाधीशों की नियुक्ति ✅अनुच्छेद 239(2): राष्ट्रपति किसी राज्य के राज्यपाल को एक निकटवर्ती संघ राज्य क्षेत्र के प्रशासक के रूप में नियुक्त करने के लिए अधिकृत करता है। ✅अनुच्छेद 243 : पंचायत से संबंधित। ✅अनुच्छेद 243 (क): ग्राम सभा ✅ अनुच्छेद 243 (ख): पंचायतों का गठन ✅अनुच्छेद 243 (थ): नगरपालिकाओं का गठन ✅ अनुच्छेद 262: अंतर्राज्यीय नदियों या नदी-दूनों के जल संबंधी विवादों का न्याय निर्णयन ✅अनुच्छेद 263: अंतर्राज्यीय परिषद् के संबंध में उपबंध ✅ अनुच्छेद 266: भारत और राज्यों की संचित निधियां और लोक लेखे ✅ अनुच्छेद 267: आकस्मिकता निधि ✅ अनुच्छेद 280: वित्त आयोग ✅ अनुच्छेद 315: संघ और राज्यों के लिए लोक सेवा आयोग ✅ अनुच्छेद 324 : निर्वाचनों के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण निर्वाचन आयोग में निहित होना। ✅अनुच्छेद 330: लोकसभा में अनुसूचित जातियों अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों का आरक्षण ✅ अनुच्छेद 332; राज्यों की विधानसभाओं में अनुसूचित जातिया और अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों का आरक्षण ✅ अनुच्छेद 338: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ✅ अनुच्छेद 338 (क) राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ✅ अनुच्छेद 339: अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के बारे में संघ का नियंत्रण ✅ अनुच्छेद 340: पिछडे वर्गों की दशाओं के अन्वेषण के लिए आयोग की नियुक्ति ✅ अनुच्छेद 341: अनुसूचित जातियाँ ✅ अनुच्छेद 342: अनुसूचित जनजातियाँ ✅अनुच्छेद 343: संघ की राजभाषा ✅ अनुच्छेद 345: राज्य की राजभाषा या राजभाषाएं ✅ अनुच्छेद 350 (क) प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा की सुविधाएँ ✅ अनुच्छेद 351: हिन्दी भाषा के विकास के लिए निर्देश ✅ अनुच्छेद 352: आपातकाल की उद्घोषणा ✅ अनुच्छेद 356: राज्यों में सांवैधानिक तंत्र के विफल हो जाने की दशा में उपबंध ✅ अनुच्छेद 360: वित्तीय आपात के बारे में उपबंध ✅ अनुच्छेद 368: संविधान का संशोधन करने की संसद की शक्ति और उसके लिए प्रक्रिया ✅ अनुच्छेद 395 : संविधान को अपनाने से पूर्व भारत में लागू कुछ कृत्यों को निरस्त करने के लिए कानूनी ढाँचा निर्धारित करता है




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  अध्याय 2 : मेंडेलियन आनुवंशिकी (Mendelian Genetics) 2.1 परिचय (Introduction) आनुवंशिकी के क्षेत्र में प्रथम सफल प्रयोग तथा वंशागति के नियम...