राजस्थान में पाए जाने वाले खनिज
[अति महत्वपूर्ण]
सीसा-जस्ता
सीसा एवं जस्ता मिश्रित अयस्क गैलेना से निकलता है।
इसके अलावा कैलेमीन, जिंकाइट, विलेमाइट, मुख्य अयस्क है
उदयपुर में जावर खान सीसा जस्ता और चांदी की देश की सबसे बड़ी खान है।
अन्य उत्पादक जिले
भीलवाड़ा – रामपुरा, आगुचा
राजसमंद – रजपुरा-दरीबा
स. माधोपुर – चैथ का बरवाड़ा
तांबा
खेतड़ी - सिंघाना (जिला झुंझुनू) ताम्बे की देश की सबसे बड़ी खान है । यहां पर भारत सरकार का उपक्रम हिन्दुस्तान काॅपर लिमिटैड स्थित है।
अन्य उत्पादक जिले
अलवर – खो-दरिबा, प्रतापगढ़
सिरोही – देलवाड़ा, केरावली
तांबे को गलाने पर उत्पाद के रूप में सल्फ्युरिक एसिड प्राप्त होता है। जो सुपर-फास्फेट के निर्माण में प्रयुक्त होता है।
टंगस्टन
टंगस्टन वुलफ्रेमाइट अयस्क से प्राप्त होता है।
नागौर – डेगाना भाकरी गांव(रेवत पहाड़ी)
अन्य उत्पादक जिले
सिरोही – बाल्दा, आबूरोड
पाली – नाना कराब
सिरोही के बाल्दा में राजस्थान राज्य टंगस्टन विकास निगम द्वारा खनन कार्य किया जा रहा है।
मैगनीज
साइलोमैलीन, ब्रोनाइट, पाइरोलुसाइट, मैगनीज के मुख्य अयस्क है।
बांसवाड़ा(सर्वाधिक भण्डार वाला जिला) – लीलवाना, तलवाड़ा, सागवा, तामेसर, कालाबूटा।
अन्य उत्पादक जिले
उदयपुर – देबारी, स्वरूपपुरा, नैगाडि़या
राजसमंद – नाथद्वारा
लौह अयस्क
हेमेटाइट, मैग्नेटाइट, लिमोनाइट मुख्य अयस्क हैं।
राजस्थान में हेमेटाइट किस्म का लोहा मिलता है।
जयपुर(सर्वाधिक भण्डार वाला जिला) – मोरीजा बानोल, चैमु, रामपुरा
अन्य उत्पादक जिले
उदयपुर – नाथरा की पाल, थुर-हुण्डेर
दौसा – नीमला राइसेला
अलवर – राजगढ़, पुरवा
झुंझुनू – डाबला-सिंघाना
राॅक फास्फेट
देश का 90 प्रतिशत राॅक फास्फेट राजस्थान में मिलता है। यह सुपर फास्फेट खाद व लवणीय भूमि के उपचार में काम आता है।
उदयपुर(सर्वाधिक) – झामर कोटड़ा, नीमच माता, बैलगढ़, कानपुरा, सीसारमा, भींडर
अन्य उत्पादक जिले
जैसलमेर – बिरमानिया, लाठी
सीकर – कानपुरा
बांसवाड़ा – सालोपत
RSMDC द्वारा झामर-कोटडा में राॅक फास्फेट बेनिफिशिल संयंत्र लगाया गया है।
फ्रांस की सोफरा मांइस ने राॅक फास्फेट परिशोधन संयंत्र लगाने का प्रतिवेदन दिया है।
चूना पत्थर
यह सीमेंट उधोग, इस्पात व चीनी परिशोधन में काम आता है।
यह राजस्थान में पाये जाने वाला सर्वव्यापी खनिज है।
चूना पत्थर तीन प्रकार का होता है।
केमिकल ग्रेड – जोधपुर, नागौर
स्टील ग्रेड – सानू(जैसलमेर), उदयपुर
सीमेंट ग्रेड – चितौड़गढ़, नागौर, बूंदी, बांसवाड़ा, कोटा, झालावाड़
अलवार – राजगढ़, थानागाजी
चित्तौड़गढ़(सर्वाधिक) – भैंसरोड़गढ़, निम्बोहेड़ा, मांगरोल, शंभुपुरा
अन्य उत्पादक जिले
बूंदी – लाखेरी, इन्द्रगढ़
उदयपुर – दरौली, भदोरिया
जैसलमेर – सानु, रामगढ़
नागौर – गोटन, मुडवा
जोधपुर – बिलाड़ा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें