यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 1 सितंबर 2025

राजस्थान अध्ययन कक्षा -10// *सार संग्रह*: राजस्थान बोर्ड की पुस्तक कक्षा 10

 *राजस्थान के वस्त्र एवं आभूषण*


1. राजस्थानी वेशभूषा की सबसे प्रमुख विशेषता क्या है रंग बिरंगापन


2. सामान्य ग्रामीण क्षेत्र में धोती के साथ कौनसा वस्त्र धारण किया जाता है- पछेबड़े


3. प्राचीनकाल में विवाहोत्सव पर किस प्रकार की पगड़ी धारण की जाती थी मोठड़े की पगड़ी


4. प्राचीनकाल में दशहरे के अवसर पर किस प्रकार की पगड़ी धारण की जाती थी - मदील


5. होली के अवसर पर किस प्रकार की पगड़ी धारण की जाती थी फुल पत्ती की छपाई वाली


6. प्राचीन समय में सुनार किस प्रकार की पगड़ी पहनते थे ऑटे वाली पगड़ी


7. पगड़ी को चमकीली बनाने के लिए किसका प्रयोग किया जाता था तुर्रे, सरपेच, बालाबन्दी, धुगधुगी, गोसपेच, पछेवड़ी, लटकन, फतेपेच आदि


8. श्रावण माह में कौनसी पगड़ी धारण की जाती है- लहरिया


9. तनसुख, दुतई, गाबा, गदर, मिरजाई, डोडी, कानो, डगला आदि किसके प्रकार है- अंगरखी


10. राज्य में रंगाई का कार्य किनके द्वारा किया जाता था रंगरेज अथवा नीलगर


11. मातृपक्ष की ओर से स्त्री को पुत्र जन्म पर किस रंग का पोमचा दिया जाता है - पीला


12. मातृपक्ष की ओर से स्त्री को पुत्री जन्म पर किस रंग का पोमचा दिया जाता है - गुलाबी


13. श्रावण माह में तीज के अवसर पर किस प्रकार की ओढनी ओठी जाती है- लहरभात


14. मांगलिक अवसरो पर कितने रंग का लहरिया पहना जाता है पांच/पंचरंग


15. कपड़े पर चमकदार गुलाबी रेखाएं जब दोनो तरफ से एक दुसरे को काटते हुए खींची जाए तो उस क्या कहा जाता है - मोठड़ा


16. समुद्र लहर का लहरिया कहां के रंगरेज बनाते थे जयपुर


17. बंधेज कहां के प्रसिद्ध है - जोधपुर


18. अजरख पद्धति के लिए कौनसा स्थान प्रसिद्ध है - बाड़मेर


19. दोनो तरफ छपाई किस प्रिंट की पहचान है अजरख


20 स्याह बैगर छपाई के लिए कौनसा स्थान प्रसिद्ध है -बगरू


21. राज्य में छपाई के क्षेत्र में किसे भौगोलिक संकेतक प्राप्त हो चुका है - सांगानेरी हैण्डब्लॉक प्रिंट, बगरू हैण्डब्लॉक प्रिंट व कोटा डोरिया


22. कपड़े को किसी विशेष आकृति में काटकर उसे अन्य टुकड़ो के साथ टांका लगाकर सजावट के लिए प्रयोग करना क्या कहलाता है चटापटी


23. वस्त्रो को भड़कीला बनाने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है गोटा


24. चौड़ा गोटा किस नाम से जाना जाता है - लप्पा


25. कम चौड़ा गोटा क्या कहलाता है- लप्पी


26. अलग अलग रंग के कपड़ो को काटकर अन्य कपड़े पर सिलाई करना क्या कहलाता है -पेचवर्क


27. पेचवर्क के लिए राज्य का कौनसा क्षेत्र जाना जाता है - शेखावाटी


28. स्त्रियों द्वारा सिर पर बांधे जाने वाले मुख्य आभूषण कौनसे है बोर, बोरला, शीशफूल, रखड़ी व टिकड़ा


29. स्त्रियों द्वारा कण्ठ में धारण किए जाने वाले मुख्य आभूषण कौनसे है थमण्यो, थेड्यो, आड़, मूंठया, झालरा, ठुस्सी


30. स्त्रियों द्वारा गले व वक्ष पर धारण किए जाने वाले मुख्य आभूषण कौनसे है तुलसी, बजट्टी, हालरो, हाँसली, तिमणियों, पोत, चन्द्रहार, कण्ठमाला, हमेल, हांकर, मांदल्या, चपकली, हंसहार, सरी, कण्ठी आदि 


31. स्त्रियों द्वारा कानो में पहने जाने वाले मुख्य आभूषण कौनसे है कर्णफूल, पीपलपत्रा, फूल झुमका, अंगोट्या, झेला, लटकन, टोटी आदि


32. स्त्रियों द्वारा हाथ में धारण किए जाने वाले मुख्य आभूषण कौनसे है कड़ा, कंकण, मोकड़ी, काता, नोगरी, चांट, गजरा, गोखरू, चुड़ी आदि


33. लाख की चुड़िया क्या कहलाती है - मोकड़ी


34. कांच की चुड़िया क्या कहलाती है - कार्या


35. स्त्रियों द्वारा हाथ की अंगुलियों में धारण किए जाने वाले मुख्य आभूषण कौनसे है- हथपान, बीटी, दामणा, छड़ा आदि


36. स्त्रियों द्वारा पैर में धारण किए जाने वाले मुख्य आभूषण कौनसे है पायल, कड़ा, लंगर, पायजेब, घुघुरू, नुपूर, झांझर, नेवरी आदि


37. स्त्रियों द्वारा नाक में पहने जाने वाले मुख्य आभूषण कौनसे है नथ, बेसर, बारी, भोगली, कांटा, चूनी, चोप, भंवरकड़ी आदि


38. स्त्रियों द्वारा कमर में धारण किए जाने वाले मुख्य आभूषण कौनसे है कन्दोरा या करधनी


39. स्त्रियों के दांत के आभूषण कौनसे है रखन, चूंप आदि


40. पुरूषो द्वारा कान में धारण किए जाने वाले आभूषण कौनसे है मुरकियां, लोंग, झाले, छैलकड़ी


41. पुरुषो द्वारा हाथों में धारण किए जाने वाले आभूषण कौनसे है बाजुबन्द, कड़ा व नरमुख


42. पुरुषो द्वारा अंगुली में धारण किए जाने वाले आभूषण कौनसे है बीटी, बीठिया, व मुंदड़ियां


43. बच्चो के हाथो व पावों के कड़े क्या कहलाते है - कडूल्या


44. बच्चो के कानो में कौनसे आभूषण पहनाए जाते है मोती, कुड़क व लूंग


45. ठोस सोने की मुरक क्या कहलाती है मुरक


46. राजस्थान का कौनसा शहर आभूषण व रत्न जड़ाई के लिए प्रसिद्ध है - जयपुर


47. राज्य का का कौनसा शहर चान्दी के आभूषणो व तारकशी के लिए प्रसिद्ध है- नाथद्वारा


48. थेवा कला के लिए कौनसा शहर प्रसिद्ध है  प्रतापगढ़


49. कांच पर सोने की बारीक चढाई करना क्या कहलाता है थेवा कला


*सार संग्रह*: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10

RAJASTHAN PATWARI// VDO// RAJASTHAN POLICE// THIRD GRADE TEACHER// REET MAINS// SECOND GRADE TEACHER// FIRST GRADE TEACHER// 4TH GRADE TEACHER// RSMSSB// RPSC// RSSB//

REET Level-1 // REET LEVEL-II // REET MAINS 2025/ REET MAINS 2026/ REET MAINS/ 3RD GRADE TEACHER// THIRD GRADE TEACHER// REET


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  अध्याय 2 : मेंडेलियन आनुवंशिकी (Mendelian Genetics) 2.1 परिचय (Introduction) आनुवंशिकी के क्षेत्र में प्रथम सफल प्रयोग तथा वंशागति के नियम...