राजस्थानी चित्रकला एवं लोककलाएं (राजस्थान बोर्ड कक्षा 10)
1. राजस्थान में सर्वाधिक प्राचीन उपलब्ध चित्रित ग्रंथ कौनसे है ओध नियुक्ति वृति एवं दस वैकालिका सुत्र चूर्णि (1060 ई)
2. राजस्थानी चित्रकला की जन्म भूमि किसे माना जाता है - मेदपाट (मेवाड़)
3.. राजस्थानी चित्रकला का प्रथम वैज्ञानिक विभाजन किसने किया आनन्द कुमार स्वामी
4.. आनन्द कुमार स्वामी की प्रसिद्ध पुस्तक कौनसी है राजपूत पेन्टिग्स (1916)
5. मेवाड़ शैली किससे प्रभावित थी अजन्ता चित्रशैली
6. राजस्थानी चित्रशैलीयों को कितने स्कुल/वर्गों में बांटा गया है 4 (मेवाड़, मारवाड़, हाड़ौती व ढूंढाड़)
7. मेवाड़ स्कुल में किन शैलीयो को शामिल किया गया है - चावण्ड, उदयपुर, नाथद्वारा, देवगढ, तथा सावर, शाहपुरा, बनेड़ा, बागौर, बेंगू, केलवा ठिकाणा शैली
8. मारवाड़ स्कुल में किन शैलीयो को शामिल किया गया है - जोधपुर, किशनगढ, बीकानेर, अजमेर, नागौर, सिरोही, जैसलमेर तथा घाणेराव, भियाण, रियाँ तथा जूनियाँ ठिकाणा शैली
9. हाड़ौती स्कुल में किन शैलीयो को शामिल किया गया है बुंदी, कोटा व झालावाड़
10. ढूंढाड़ स्कुल में किन शैलीयो को शामिल किया गया है आमेर, जयपुर, शेखावाटी, अलवर, उणियारा तथा झिलाय, ईसरदा, शाहपुरा व सामोद ठिकाणा शैली
11. किस शैली के अन्तर्गत पोथी ग्रंथो का सर्वाधिक चित्रण हुआ है मेवाड़
12. कलाओ के उत्थान की दृष्टि से किस शासका काल स्वर्णिम काल कहलाता है - महाराणा कुम्भा
13. भागवत पुराण का परिजात अवतरण किस चित्रकार ने बनाया- नानाराम
14. चितेरो री ओवरी/तस्वीरां रो कारखानो नामक चित्रशाला का निर्माण किसने करवाया -महाराणा जगतसिंह
15. किसके काल में लघु चित्रो का सर्वाधिक निर्माण हुआ - राणा जयसिंह
16. श्रीनाथजी स्वरूप के पीछे बड़े पर्दे पर सज्जा के लिए बनाए गए चित्र क्या कहलाती है-पिछवाईयों
17. नाथद्वारा शैली की प्रमुख महिला चित्रकारा कौन है कमला एवं इलायची
18. कहां के सामंत सौहलवें उमराव कहलाते थे – देवगढ -
19. देवगढ शैली को किसके द्वारा प्रकाश में लाया गया डा. श्रीधर अंधारे
20. पश्चिमी भारत में यक्ष शैली को जन्म देने वाला चित्रकार कौन है - अंगधर
21. मारवाड़ में कला व संस्कृति का नवीन परिवेश देने का श्रेय किसे दिया जाता है मालदेव -
22. मारवाड़ शैली के सबसे जीवंत चित्र किसके काल में मिलते है- जसवंत सिंह
23. मारवाड़ चित्रशैली को चरमोत्कर्ष पर किसने पँहुचाया - मानसिंह
24. मारवाड़ शैली में किस पक्षी को बखूबी दर्शाया है - खंजन
25. उस्ता कलाकारो को बीकानेर में कौन लाया - महाराजा रायसिंह
26. रायसिंह किन उस्ता कलाकारो को बीकानेर लाए - उस्ता अली रजा व उस्ता हामिद रूकनुद्दीन
27. ऊँट की खाल पर सोने की कलाकारी क्या कहलाती है- उस्ता कला
28. किसके काल में उस्ता कला चरमोत्कर्ष पर पंहुच गई महाराजा अनूपसिंह
29. बणी ठणी चित्र किस चित्रकार के द्वारा बनाया गया है मोरध्वज निहालचन्द
30. बणी ठणी को एरिक डिकिन्सन ने क्या कहा है भारत की मोनालिसा
31. भारत सरकार ने बणी ठणी पर डाक टिकिट कब जारी किया 1973
32. वृद्धावस्था के चित्रो को किस शैली में कुशलतापुर्वक चित्रित किया गया है- नागौरी उपशैली
33. मूमल किस शैली का प्रमुख चित्र है जैसलमेर
34. रंगमहल जो संसार भर में भितिचित्रो के लिए प्रसिद्ध है, किसने बनवाया- राव छत्रसाल
35. बूंदी में चित्रशाला का निर्माण किसके काल में हुआ राव उम्मेदसिंह
36. महिलाओं द्वारा शिकार किस चित्रशैली की पहचान है- कोटा
37. कोटा चित्रशैली का स्वतंत्र अस्तित्व स्थापित करने का श्रेय किसे जाता है- महाराव रामसिंह
38. आमेर शैली के चित्रो का आरम्भिक ग्रंथ कौनसा है-यशोधरा चरित्र (1591)
39. रसिकप्रिया, कविप्रिया, गीत-गोविन्द, बारहमासा, नवरस एवं रागमाला किस शैली के चित्र है - जयपुर
40. महाराजा स्कूल आर्टस् एण्ड क्राफ्ट की स्थापना किसने की थी महाराजा सवाई रामसिंह
41. महाराजा स्कूल आर्टस् एण्ड क्राफ्ट वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट्स
42. जयपुर के भिति चित्रो के चित्रण की पद्धति कौनसी है - आलागीला, आराइश तथा मोराकसी
43. शिवकुमार व डालूराम किस चित्रशैली के प्रसिद्ध चित्रकार थे- अलवर शैली
44. प्रसिद्ध चित्र ग्रंथ गुलिस्तां किसने तैयार करवाया जिसके निर्माण में तत्कालीन एक लाख रूपए खर्च आया - विनय सिंह
45. वेश्याओं के चित्र किस शैली में बने है अलवर शैली
46. उनियारा शैली के विकास का मार्ग किसने प्रशस्त किया - नरूका ठिकाना
47. किसे ओपन आर्ट गैलरी के नाम से जाना जाता है -शेखावाटी (मिति चित्रो के कारण)
48. राजस्थान की कौनसी लोक कला का प्रदर्शन दशहरे से पहले श्राद्ध पक्ष में किया जाता है-सांझी
49. कुंआरी कन्याओ के द्वारा सांझी को किसका रूप मानकर पूजा की जाती है - पार्वती
50. दीवार पर गोबर से आकृति उकेर कर उसमे कांच के टुकड़ो, मोती, चूड़ी, कौड़ी, पंख आदि से सजाना क्या कहलाता है - सांझी
51. पट-चित्रण/फड़ का चित्रण किसके द्वारा किया जाता है - छीपा जाति के जोशी चितेरो द्वारा
52. भीलवाड़ा के श्रीलाल जोशी किस शैली के प्रसिद्ध चित्रकार है - फड़ चित्रांकन
53. फड़ किसके द्वारा निर्मित की जाती है भोपो द्वारा
54. फड़ का वाचन किस वाद्य यंत्र के साथ किया जाता है रावण हत्या या जन्तर
55. फड़ में देवीयों को किस रंग से दर्शाया जाता है - नीला
56. फड़ में देवताओं को किस रंग से दर्शाया जाता है - लाल
57. फड़ में राक्षस को किस रंग से दर्शाया जाता है - काला
58. फड़ में सिन्दुरी या लाल रंग किसका प्रतीक माना जाता है शौर्य व वीरता
59. फड़ चित्राकंन में किस कपड़े का प्रयोग किया जाता है- रेजी या रेजा
60. देवी देवताओं के कागज पर बने चित्र क्या कहलाते है- पाने
61. किस देवता का पाना सर्वाधिक कलात्मक है श्रीनाथ जी (24 अंगारो के कारण)
62. कावड़ निर्माण किनका पुश्तैनी व्यवसाय है बस्सी गांव के खैरादियों का
63. मांगीलाल मित्री का सम्बन्ध किस लोक कला से है कावड़ निर्माण
64. कावड़ किस रंग से रंगी जाती है- लाल
65. कावड़ के सभी कपाट खुलने पर अन्त में किसकी मुर्तियां दर्शित होती है- राम, लक्ष्मण व सीता जी
66. पशुओं के शरीर को दागने के निशान क्या कहलाता है- गोडलिया
67. पशुओं को दागने की प्रक्रिया क्या कहलाती है- अटेरना
68. राजस्थान में मेहन्दी कहां की प्रसिद्ध है सोजत
69. दीपावली पर मेहन्दी के कौनसे प्रकार का अलंकरण बनाया जाता है पान, शंख, हटड़ी की भात, पगल्या
69. करवाचौथ पर मेहन्दी के कौनसे प्रकार का अलंकरण बनाया जाता है छबड़ी व स्वास्तिक
70. मकर सक्रांति पर मेहन्दी के कौनसे प्रकार का अलंकरण बनाया जाता है-घेवर व बीजणी
71. रक्षाबन्धन पर मेहन्दी के कौनसे प्रकार का अलंकरण बनाया जाता है लहरिया, व चीक
72. शादी पर मेहन्दी के कौनसे प्रकार का अलंकरण बनाया जाता है तोरण, कैरी, सिंगाड़ा, कलश, फूल आदि
73. गोदना गुदवाने का सर्वाधिक प्रचलन किनमे रहा - आदिवासी
74. ग्रामीण क्षेत्र में भण्डारण के उद्देश्य से चिकनी मिट्टी की सहायता से किसका निर्माण किया जाता है - कोठियां
75. पश्चिमी राजस्थान में घरेलु सामान रखने के लिए मिट्टी व बांस की खपञ्जियों से बनी आकृती क्या कहलाती है - वील
76. वील किस क्षेत्र में अधिक प्रसिद्ध है जैसलमेर
77. उदयपुर के भारतीय लोक कला मण्डल के कलाकारो ने कठपुतली कला में विश्व का प्रथम पुरूस्कार कब प्राप्त किया 1965 में (रूमानिया)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें