👉🏿 मेवाड़ के शाह अली और तुकनगीर नामक संत पीरों ने 400 वर्ष पूर्व तुर्रा कलंगी की रचना की।
👉🏿 'तुर्रा' को 'शिव' और 'कलंगी' को 'पार्वती' का प्रतीक माना जाता है।
👉🏿 तुकनगीर 'तुर्रा' के तथा शाह अली 'कलंगी' के पक्षकार थे।
👉🏿 इनके शिव-शक्ति संबंधी विचारों को लोगों तक पहुंचाने का मुख्य माध्यम काव्यमय रचनाएं थीं, जिन्हें 'दंगल' के नाम से जानते हैं।
👉🏿 इसके संवादों को 'बोल' कहते हैं और ये काव्यत्मक होते हैं।
👉🏿 तुर्रा कलंगी के सर्वप्रथम खेले गए ख्याल का नाम 'तुर्रा कलंगी का ख्याल' था।
👉🏿 इसकी प्रकृति गैर व्यावसायिक है।
👉🏿 इसमें 20 फुट ऊँचा रंगमंच बनाकर उसकी राजस्थानी शैली में भरपूर सजावट की जाती है।
👉🏿 इसमें चंग बजाया जाता है।
👉🏿 इस ख्याल के मुख्य केन्द्र घोसूण्डा, चित्तौड़, निम्बाहेडा़ तथा नीमच (मध्य प्रदेश) हैं।
👉🏿 इन स्थानों पर इस ख्याल के सर्वश्रेष्ठ कलाकार सोनी जयदयाल, चेतराम, हमीद बेग, ताराचंद तथा ठाकुर ओंकारसिंह आदि हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें