यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 21 दिसंबर 2024

दादूदयाल|| REET LEVEL II

दादूदयाल

👉 'राजस्थान के कबीर दादूदयाल का जन्म अहमदाबाद (गुजरात) में फाल्गुन शुक्ल अष्टमी 1544 ई. का माना जाता है। 

👉 बुड्ढ़न (वृद्धानन्द) नामक संत से दीक्षा ग्रहण करके दादू, 1568 ई. में सांभर आकर रहने लगे तथा धुनिया का कार्य आरम्भ कर दिया। यहाँ से दादू ने उपदेश देना आरम्भ किया।

👉 1575 ई. में दादू अपने 25 शिष्यों के साथ आमेर चले आये। जहाँ अगले 14 वर्षों तक इन्होंने निवास किया। 

👉 दादू ने 1585 ई. में मुगल सम्राट अकबर से भेंट करने हेतु फतेहपुर सीकरी की यात्रा भी की थी।

👉 दादू तत्कालीन ढूंढाड़ और मारवाड़ राज्यों में यात्रा करते व उपदेश देते हुए 1602 ई. में फुलेरा के समीपवर्ती ग्राम नरायणा में आ गये और यहीं ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी 1603 ई. को इन्होंने देह त्याग किया। 

👉 दादू के पार्थिव शरीर को उनके निर्देशानुसार ही समीपस्थ 'भेराणा की पहाड़ी‘ के नीचे दादू खोल नामक स्थान पर रख दिया गया था। दादू-पंथी इस स्थान को अत्यन्त पवित्र मानते हैं।

👉 दादू ने ब्रह्म, जीव, जगत और मोक्ष पर अपने उपदेश सरल भाषा (सधुक्कड़ी) में दिए।

👉 दादूजी की वाणी तथा दादू रा दूहा नामक ग्रंथों में दादू के उपदेश और विचार मिलते हैं। 

👉 गरीबदास, मिस्किनदास सुन्दरदास, बखनाजी, रज्जब, माघोदास आदि दादू के प्रसिद्ध शिष्य थे।

RAJASTHAN PATWARI// VDO// RAJASTHAN POLICE// THIRD GRADE TEACHER// REET MAINS// SECOND GRADE TEACHER// FIRST GRADE TEACHER// 4TH GRADE TEACHER// RSMSSB// RPSC// RSSB//

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pre BSTC Admit Card 2026// predeled admit card 2026

  Rajasthan Pre BSTC Admit Card 2026 Download Link – Exam Date, Hall Ticket & Latest Update Rajasthan Pre BSTC Admit Card 2026 जारी – य...