शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (RTE) – संपूर्ण नोट्स व 40 MCQ
सभी Teacher Exams (REET, CTET, 3rd Grade, B.Ed, KVS, NVS, राज्य स्तरीय) के लिये महत्वपूर्ण
शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 – Important Notes
- 1910 में गोपालकृष्ण गोखले ने सबसे पहले भारत में प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य बनाने की माँग रखी।
- 1 अप्रैल 2010 से RTE Act लागू हुआ – भारत विश्व का 135वाँ देश बना जहाँ शिक्षा मौलिक अधिकार है।
- 42वाँ संशोधन (1976) – शिक्षा को राज्य सूची से हटाकर समवर्ती सूची में डाला गया।
- 86वाँ संशोधन (2002) – नया अनुच्छेद 21(क) जोड़ा, 6–14 वर्ष के बच्चों के लिए नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा मौलिक अधिकार।
- इसी संशोधन से अनुच्छेद 45 अब 0–6 वर्ष के बच्चों के लिए प्रारम्भिक बाल्य देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) की व्यवस्था पर जोर देता है।
- RTE अधिनियम 2009 – मूलतः 7 अध्याय व 38 धाराएँ (बाद में एक और धारा जोड़कर 39 हो गई)।
- धारा 2(ग) – ‘बालक’ = 6 से 14 वर्ष की आयु का कोई भी बालक/बालिका।
- धारा 3 – 6–14 वर्ष के प्रत्येक बालक को पड़ोस के विद्यालय में नि:शुल्क एवं अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा।
- धारा 2(ड) – ‘दुर्बल वर्ग’ = वे बच्चे जिनके अभिभावकों की आय राज्य सरकार द्वारा तय सीमा से कम (जैसे राजस्थान में 2.5 लाख)।
- धारा 12(1)(ग) – निजी एवं विशेष श्रेणी के स्कूलों में 25% सीटें वंचित समूह व दुर्बल वर्ग के लिए आरक्षित।
- धारा 13 – Capitation Fee और Screening Test पूर्णतः प्रतिबंधित, उल्लंघन पर भारी जुर्माना।
- धारा 14 – जन्म प्रमाण पत्र न होने पर भी प्रवेश से मना नहीं किया जा सकता।
- धारा 16 – No–Detention Policy; 2019 संशोधन के बाद राज्य 5वीं/8वीं में परीक्षा आधारित रोक की व्यवस्था कर सकते हैं।
- धारा 17 – शारीरिक दण्ड और मानसिक उत्पीड़न पर प्रतिबंध।
- धारा 21–22 – विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) व स्कूल विकास योजना; SMC में 75% अभिभावक, 50% महिलाएँ।
- धारा 23–28 – शिक्षकों की योग्यता, नियुक्ति, कर्तव्य, निजी ट्यूशन पर रोक, गैर-शैक्षिक कार्यों में सीमित उपयोग।
- कक्षा 1–5 के लिए न्यूनतम 200 कार्य दिवस / 800 घंटे, कक्षा 6–8 के लिये 220 कार्य दिवस / 1000 घंटे।
- ‘पड़ोस का विद्यालय’ स्थापित करने की जिम्मेदारी – सम्बन्धित सरकार एवं स्थानीय प्राधिकरण की।
- पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य – केवल परीक्षा नहीं, बल्कि बच्चे का सर्वांगीण विकास (शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक)।
TIP: पहले Notes एक बार पढ़ो, फिर नीचे MCQ करो – Concept क्लियर रहेगा तो किसी भी Teacher Exam में RTE से सवाल गलत नहीं होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें